Categories: Crime

बलिया में युवती की हत्या कर फेंकी लाश, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

बलिया। राहुल सिंह। जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के बलिया-बैरिया मार्ग पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही-पांडेयपुर ढ़ाले के बीच सड़क से सटे खेत में रविवार को तड़के एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शादीशुदा युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी, जो बैंगनी रंग का कढ़ाईदार शूट पहनी थी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। रविवार को तड़के युवती की लाश देख लोग दहशत में आ गये। लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गयी है, क्योंकि लाश के पास न सिर्फ प्लास्टिक की रस्सी पड़ी थी, बल्कि बैट्री की पानी का गैलन भी था। पांव में पायल व बिछिया पहनी युवती कहां की है? उसकी हत्या क्यों की गयी? हत्यारों ने उसके लाश को फेंकने का सुगम स्थान टेंगरही-पांडेयपुर के मध्य ही क्यों चुना? इस तरह के अनसुलझे सवाल घटनास्थल पर जुटी भीड़ के बीच उछलते रहे। बैरिया एसओ संजय सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts