Categories: Crime

मथुरा: मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी ने फाड़ी चौकी इंचार्ज की वर्दी, की हाथा-पाईं

रवि पाल/नीरज ठाकुर
फरह(मथुरा)। मादक पदार्थ बेचने की सूचना पर जाँच करने गये परखम चौकी प्रभारी से मादक पदार्थ तस्कर ने अभद्रता की। व चौकी प्रभारी की वर्दी भी फाड़ दी। बताया जा रहा है कि थाना फरह क्षेत्र के गाँव परखम निवासी भूरी सिंह उर्फ़ भूरा पुत्र जवाहर सिंह मादक पदार्थ की तस्करी करता है। इसकी सूचना जब चौकी प्रभारी परखम राजेश कुमार को मिली, तो वे मामले की जाँच करने भूरा के घर गए।

पुलिस को देख भूरा बौखला गया। और खाकी की प्रतिष्ठा भुलाते हुए उसने चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता कर दी। भूरा ने उनके साथ हाथा-पाईं की। व उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना की सूचना पर फरह पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पर तब तक आरोपी वहाँ से फरार हो चुका था। मामले की सूचना मिलते ही सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह भी सर्किल के फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। और उन्होंने चौकी प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts