Categories: Crime

चोरों ने कार वाशिंग सेंटर को बनाया निशाना, 1 लाख 70हज़ार का माल किया पार

*रवि पाल*
(मथुरा/रिफाइनरी)। बाद चौकी क्षेत्र अन्तर्गत औरंगाबाद तिराहे के समीप बीती रात चोरों ने एक कार धुलाई केंद्र पर हाथ साफ़ कर दिया। चोर लाखों का माल लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद तिराहे के समीप एनएच-2 पर ए-19, कृष्णा विहार में हरस्वरूप सिसोदिया पुत्र कल्याण सिंह निवासी मकान सँख्या-100, नरसीपुरम का सुपर्ब कार वाश के नाम से गाड़ी धुलाई केंद्र है। चोरों ने बीती रात यहाँ धावा बोल दिया और दीवार काट कर लाखों माल पार कर गए। चोर 2 क्रोम्पटन मोटर, 1 ऑल्टीनेटर, 1 स्टेबलाइजर, 1 वॉपर, 1 वैक्यूम क्लीनर, 1 एलईडी टीवी, 1 इन्वर्टर व बैटरी आदि लगभग 1,70,000 रु० का सामन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। घटना के सम्बन्ध में बाद चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है, जाँच जारी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts