Categories: Crime

पत्नी से मार-पीट कर दहेज़ माँगता है पति

रवि पाल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गाँव भहाई में पति द्वारा पत्नी के साथ मार-पीट करने व दहेज़ की माँग करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार अंजू (26 वर्ष) पत्नी बलवीर सिंह ने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर आता है। व आये दिन उसके साथ मार-पीट करता है। और उसे अपने मायके से दहेज़ लाने के लिए प्रताड़ित करता रहता है। रविवार को जब अंजू के भाई उससे मिलने आये तो उसके पति ने उनके सामने भी अंजू को घर के बाहर ड़ालकर पीटा। आख़िरकार पति की प्रताड़ना से तंग आकर अंजू ने पुलिस की शरण ली है। उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts