Categories: Crime

बीआरसी स्टोर रूम का अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़ा

पीलीभीत:( शैलेंन्द्र शर्मा) पूरनपुर कार्यालय पर तैनात ए बी आर सी रईस अहमद में प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह यादव को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है सूत्रों की माने तो बीआरसी कार्यालय के हालात सामान्य नहीं है और इस वारदात को आरटीआई से जोड़कर देखा जा रहा है| ज्ञात हो कि तीन माह पूर्व मोहल्ला वमनपुरी निवासी सैय्यद जुल्फिकार अली ने एसडीएम के खाद्यान्न से संबंधित कुछ सूचनाएं मांगी गई थी, जिन को देने के लिए लगातार शिक्षा विभाग टालमटोल कर रहा है| इतना ही नही आरटीआई कार्यकर्ताओं से कहा गया  कि सूचनाएं कार्यालय पर उपलब्ध ना होकर गुम हो चुकी है, जिसकी वजह से उसको सूचनाएं देने में देरी हो रही है| सूत्रों के हवाले से पता लगा है की बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गंगवार को सूचनाएं ना देने पर लखनऊ जन सूचना आयोग में तलब किया गया है| इधर स्टोर रूम का लाक टूटना और उसके बाद भी रूम के अंदर मौजूद लोहे व प्लास्टिक का सामान रखा हुआ हैं जो संदिग्धावस्था के घेरे में आ रहा हैं| चर्चा हैं की जन सूचना अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई सूचनाएं ही वारदात का सबब हैं|
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts