Categories: Crime

स्कूल पर बुलडोजर चलवाने वाले माँ बेटी गिरफ्तार

आगरा: जगदीशपुरा के कलवारी में मंगलवार को मां-बेटी ने स्कूल पर बुलडोजर एक अधिकारी की शह पर चलाया था। पुलिस ने बुधवार आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मंगलवार रात से अब तक एक दर्जन से अधिक जगहों पर दबिश दे चुकी है।

कलवारी में श्री हरस्वरूप इंटर कॉलेज के संचालक वीरेश यादव और सैफई की कुसुमा देवी के बीच कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार को कुसुमा देवी और उसकी बेटी अलका हथियारबंद लोगों के साथ जेसीबी लेकर पहुंची। स्कूल पर बुलडोजर चला कई कमरे जमीदोंज कर दिए। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। मामले में स्कूल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार मां-बेटी ने स्कूल पर अपने गुर्गो के साथ प्रशासन एक अधिकारी की शह पर बुलडोजर चलाया था। ं दोनों ने इस बात को स्वीकार भी किया है। उनका कहना था कि स्कूल संचालक ने उनकी जमीन पर अपना निर्माण करा लिया था। इसे लेकर वह काफी समय से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं। इसी दौरान प्रशासन के एक अधिकारी ने उनसे वहां बुलडोजर चलवाने की कह दिया। यह आइडिया उनको समझ में आया और उन्होंने वही कर दिया।
सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव ने बताया आरोपी मां-बेटी को जेल भेज दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts