Categories: Crime

रामपुर में मामूली गाड़ी से गाड़ी लगने पर हुई मारपीट, पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप।

मनोज गोयल
रामपुर। घटना रामपुर के थाना भोट की है  प्रताक्ष्यदर्शियो के अनुसार जहां पर हरपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी भोट अपनी टाटा कैंटर से रुद्रपुर से माल भरकर दिल्ली के लिए जा रहा था सभी थाना भोट के समीप खूंटा खेड़ा चौराहा के पास एक सवारी से भरी मैजिक जिसका नंबर यूपी 22 टी 6750 ओवरटेक करते हुए मैजिक चालक शाहनावाज निकालने की कोशिश कर रहा था ओवरटेक करते समय शाहनवाज गाड़ी संभाल ना सका और गाड़ी कैंटर में मामूली सी जा लगी तभी शाहनवाज ने हरपाल के कैंटर के आगे गाड़ी लगाकर गाड़ी रुकवा ली और और गाड़ी से उतार कर हरपाल से मारपीट करने लगा शाहनावाज वहीं का रहने वाला था इससे उसके जानने वाले आ गए और उन्होंने भी हरपाल को पीटना शुरू कर दिया कुछ लोगों ने आकर वहां बीच-बचाव कराया और दोनों गाड़ियों को चलता कर दिया जब हरपाल ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके परिजन भी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने शाहनावाज की गाड़ी रोककर शाहनवाज की पिटाई लगा दी थी वहां पर भी कुछ लोगों ने बचाब करार बीच-बचाव करा दिया। हरपाल ने थाना भोट एस.एच.ओ. को तहरीर दे दी जिसमें थाना भोट एस.एच.ओ. ने हरपाल के खिलाफ एफ.आई.आर. लिख दी। वही हरपाल की बुआ ने  पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुवे पुलिस अधीक्षक रामपुर से गुहार लगाई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts