Categories: Crime

आकाशीय से एक मजदूर की दर्दनाक मौत 7 लोग गम्भीर रूप से घायल।

अरविन्द कुमार सिंह/अनमोल आनन्द
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मुखदुमपुर गाॅव मे आज करीब चार बजे दिन मे आकाशीय बिजली अचानक काम कर रहे मनरेगा मजदूरों पर गिरी जिसके चपेट मे आकर एक 50 वर्षीय धनेश नामक मजदूर की दर्दनाक मौंत घटना स्थल पर ही हो गई ।अन्य 7 मजदूर भी गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों मे 55 वर्षीय हरेराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कुदरत की इस हवाई हमले से क्षेत्र मे दहशत व्याप्त है।बताया जाता है कि आकाशीय बिजली के हमले का शिकार हुए सभी मजदूर मखदुमपुर गाॅव मे मनरेगा से सम्बंधित मजदूरी का काम कर रहे थे।आज शुक्रवार को करीब 4 बजे दिन मे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली मजदूरो पर गिर पड़ी जिसके परिणाम स्वरूप मोलनापुर गाॅव के ही 55 वर्षीय धनेश नामक मजदूर की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई, और काम रहे अन्य 7 मजदूर भी आकाशीय बिजली का शिकार होकर गम्भीर रूप घायल हो जिसमे खामपुर के हरेराम नामक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।कुदरत के हवाई बिजली की इस हमले का शिकार सभी गरीब मजदूर जिन्दगी मौत से जूझ रह है।बिल्थरारोड तहसील के उपजिलाधिकारी श्री राधेश्याम पाठक , तहसीलदार व नायब तहसीलदार दुर्घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजवाया।उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक नन्हे राम सरोज ने दुर्घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम करने हेतु बलिया भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts