Categories: Crime

चोरों ने चुटकियों में कार से उडायें 1,42,000 रूपये–

रामपुर। चोरों का आतंक ऐसा बढता जा रहा है कि अब वो बेखौफ दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं । ऐसी ही एक घटना आज शाहाबाद में हुई है जिसमें चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ चोरी को अंजाम दिया जिला रामपुर की तहसील शाहबाद के ग्राम नबीगंज निवासी मनोज पाण्डेय ने आज भारतीय स्टेट बैंक निकट रामलीला मैदान से लगभग 1,42,000 रूपये की रकम निकालकर अपनी कार में रखी
परन्तु कार लाॅक करना भूल गए। किसी आवश्यक काम से पास ही में बने मार्केट तक गए । वापस आने पर उन्होंने देखा तो पाया कि पैसों से भरा बैग सीट से गायब था । इतनी बड़ी रकम चोरी होने से मनोज काफी चिंतित हो गए और उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस ने शुरूआती जांच पड़ताल शुरू कर दी है।अब देखना यह है कि-

■क्या पुलिस इस मामले को सुलझाने में कामयाब हो पाएगी ।
★क्या मनोज पाण्डेय जी के रूपये वापस मिल पायेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts