चोर खंडवा से मालीपुर की तरफ वाहनों के साथ आ रहे थे जिन्हें मालीपुर चट्टी पर गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष उभाँव ने बताया की चोरी की वाहन बिहार में ले जाकर बेचने का कार्य करते है।चोरो की पहचान दिलीप यादव पुत्र रविन्द्र यादव(25)निवासी नवपुरा,कसेसर थाना भीमपुर जनपद बलिया व धर्मेन्द्र यादव पुत्र दरोगा यादव(24)निवासी रनऊपुर,थाना नगरा बलिया में हुई है जबकि सोनू पुत्र व्यास तिवारी भाउपुर थाना नगरा बलिया। भागने में कामयाब रहा।थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने कहा की भागने वाला आरोपी बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।तीनो वाहनों की पहचान भी पुलिस ने कर दी है पैसन प्रो हरे कलर की UP60L4896 जो की नगरा स्टेट बैंक के सामने से चोरी हुई थी जो की नगरा के किसी व्यक्ति की है,दूसरी टीविएस UP54J9055 मऊ जनपद के हलधर पुर थाने के अंतर्गत बेलौंझा ग्राम की है,तीसरी पैसन प्रो UP60H5339जो ब्लैक कलर की है वो थाना क्षेत्र उभांव के अंतर्गत हबसापुर की है जो कुछ दिन पहले मालीपुर से चोरी हुई थी। चोरो के पास से एक मोबाइल जो कुछ दिन पहले स्प्लेंडर बाइक के साथ चोरी किया गया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया ।अभियुक्तों को अपराध संख्या 925/16 धरा 379,411,419,420 व 41,411,413,व 414 IPC के तहत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया।इस पुरे प्रकरण में चौका देने वाली बात ये रही की दोनों पैसन प्रो वाहनों का नंबर एक ही पाया गया जो तस्वीरों में साफ़ साफ़ दिख रहा है।थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज के साथ साथ उ0नि0अनिरुद्ध यादव,उ0नि0 प्र0 श्री उमाशंकर त्रिपाठी,कांस्टेबल अशोक सरोज,अभिषेख सिंह,कांस्टेबल ड्राइवर रामप्रसाद राजभर ने भी अहम् भूमिका निभाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…