Categories: Crime

महाराणा प्रताप के नाम नई भारतीय रिजर्व बटालियन का नामकरण करेगी मोदी सरकार

नई दिल्लीः देश के प्रतापी सम्राट महाराणा प्रताप के पराक्रम को भाजपा सरकार ने सम्मान दिया है। गृहमंत्रालय उनके सम्मान में नई भारतीय रिजर्व बटालियन का नाम महान योद्धा महाराणा प्रताप के नाम पर रखने जा रहा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने  उदयपुर में इसकी घोषणा भी की है। यह मांग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उठाई थी।

मुगलों के आगे कभी नहीं झुके प्रतापः राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि देश के महान राजा महाराणा प्रताप के योगदान से आने वाली पीढ़ी सबक ले। उन्होंने कहा कि वे क ऐसे राजपूत थे जिन्होंने पूरी जिंदगी मुगलों के खिलाफ की लड़ाई लड़ी। घास की रोटियां भले ही खानी पड़ीं मगर उन्होंने झुकना मंजूर नहीं किया। सच्चे मायने में महाराणा प्रताप देश के महापुरुष हैं। इस नाते भाजपा सरकार ने नई भारतीय रिजर्व बटालियन का नाम पराक्रमी और स्वाभिमानी राजा महाराणा प्रताप पर रखने का फैसला किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts