Categories: Crime

भाजपा को अपनी चादर के हिसाब से फैलाना चाहिए पैर : अखिलेश

लखनऊ । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि उसे राज्यसभा चुनावों में अपनी चादर को देखते हुए पैर फैलाना चाहिए था।मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा और विधान परिषद की सभी सीटों का चुनाव जीतेगी।

ये चुनाव बेहद साफ-सुथरे तरीके से कराये जा रहे हैं। इसी दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अपने वोटों के आधार पर एक प्रत्याशी राज्यसभा के चुनाव में उतारना चाहिए था। ध्यान रहे भाजपा ने अपने एक उम्मीदवार के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति महापात्रा का भी राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन किया है।
पढ़ें : सपा मुखिया को मथुरा के अवैध कब्जे की सारी जानकारी : मायावती
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कानून व्यवस्था से सम्बंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी की जनता अच्छी तरह से जानती है कि गुजरात में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति रही है। जमीन कब्जे की शिकायत को लेकर जारी मेल आईडी के बाबत मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। हम भी जल्दी ही वाट्सएप नंबर जारी करेंगे।
पढ़ें : उत्तर प्रदेश की विकास दर में जबरदस्त उछाल, प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी
साध्वी प्राची के एक बयान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था कि ना बुरा सुनो, ना बुरा कहो और ना ही बुरा देखो। उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में यूपी के लिए अधिक से अधिक बेहतर काम करने का प्रयास किया है। प्रदेश में विकास का माहौल बनाया। नतीजतन यहां निवेश और कारोबार बढ़ा है। सपा सरकार प्रदेश की जनता की आंख और कान बनकर काम रही है। उनकी सरकार सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश के तरक्की के काम में लगी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts