Categories: Crime

देखती रह गई पुलिस, दवा कारोबारी के हत्यारोपी ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

मऊ। यशपाल सिंह। पुलिस की घेराबंदी को धत्ता बता शुक्रवार को दवा व्यवसायी हत्याकांड में नामजद दो और अभियुक्तों ने कोर्ट पहुंच प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस हाथ मलती रह गई। बताते चलें कि 11 मई को तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने देर शाम लगभग पौने आठ बजे अपनी दवा की दुकान पर बैठे 35 वर्षीय घूरा गुप्ता की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी।

इसके बाद परिजनों ने गांव के चार लोगों के साथ ही अज्ञात नौ लोगों के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को भी घूरा गुप्ता हत्याकांड के आरोपी बनाए गए सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसिरपुर निवासी मनोज गुप्ता और बढ़ुवा गोदाम निवासी गुड्डू यादव ने पुलिस को चकमा देते हुए प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार के कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts