Categories: Crime

आधा दर्जन चोरी की भैंस के साथ दो गिरफतार

बलिया। अखिलेश सैनी। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव से तीन दिन पूर्व आधा दर्जन चोरी की गई भैंस चांददियर चौकी प्रभारी ने बिहार ले जाते समय पकड़ लिया। सीमा पार करते समय दो चोरों को भी हिरासत में लिया गया है। भैंस बरामद होने एवं चोरों के गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने उन्हें न्यायालय चालान किया। नारायणगढ़ निवासी गनेश यादव की आधा दर्जन भैंस 8/9 जून की रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था।

पीड़ित ने घटना की तहरीर रेवती पुलिस को दी थी। पुलिस एवं पीड़ित भैंस की खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार को मूखबीर की सूचना पर चौकी चांददियर प्रभारी अवधेश यादव ने टोला फत्तेराय बागीचे के पास भैंस को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्जनपुर निवासी जितेन्द्र पाल, हनुमानगंज निवासी संजय पाण्डेय भैंस को पैदल लेकर बिहार सीमा में प्रवेश करना चाहते थे। इसकी सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts