Categories: Crime

जिला गायत्री परिवार ने किया विशाल दीप यज्ञ का आयोजन

रामपुर। मोहित कुमार/ललित। गतवर्षों की भांति आज 14/06/16 को गायत्री जयंती गंगा दशहरा एवं विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं○ श्री राम शर्मा आचार्य का महा प्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में लेबर कालोनी राधा रोड सिविल लाइन्स में विशाल दीप यज्ञ का आयोजन हुआ।जिसमें शहर के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।आज के दिन ही मां गायत्री जो कि सदबुद्धि की देवी हैं का अवतरण हुआ तथा पाप तारिंणी दुख निवारिंणी मां गंगा का अवतरण हुआ।एक मन के मैल को मिटाने वाली हैं तो एक शरीर के विचारों को हरने वाली हैं।
धरती पर स्वर्ग का अवतरण व मनुष्यो में देवत्व का उदय हो ऐसी धारणा को रखने वाले तथा अपना पूरा जीवन समाज के कल्याण हेतु समर्पित करने वाले पं○ श्री राम शर्मा आचार्य का स्थूल शरीर त्याग कर सूक्ष्मीकरण में प्रवेश करने वाले हैं।
उन्होंने मानव कल्याण हेतु अनेकानेक योजनाएं चलायीं जिसमें युग निर्माण योजना, विचार क्रांति अभियान, सप्त आन्दोलन, निर्मल गंगा जल आदि।गंगा आज कितनी प्रदूषित हो गई है ये तथ्य किसी से छिपा नहीं है।गंगा को दूषित करने में 70% घरेलू कचरा तथा 30% औद्योगिक कचरा व शहरों के सीवरेज जिम्मेदार हैं।
आचार्य चाणक्य ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि कलयुग में ढाई हजार वर्ष बाद धरती से ग्राम देवता चले जाएंगे और उसके ढाई हजार वर्ष बाद गंगा धरती से विदा हो जाएगी।आज  ऐसा होने को है अतः हमें चेतना होगा, जल संरक्षण पर्यावरण संतुलन हेतु कुछ करना होगा।
कार्यक्रम में लगभग  5100 दीपक जलाए गए। कार्यक्रम मुख्य रूप से देवेंद्र मिश्रा, रमेश रस्तोगी, गिरवर दयाल, सतीश कुमार, विश्वबन्धु सिंह, शालिनी चावला, विकास पाण्डेय, मीना शर्मा, हंसमुखी रस्तोगी, मालो देवी, शशिकला गुप्ता, राहुल गुप्ता, आनंद शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts