Categories: Crime

वायदा खिलाफी पर समाजवादी छात्र सभा ने फूंका रेल राज्यमंत्री का पुतला

(अखिलेश सैनी)
बलिया। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्त्ताओं ने मंगलवार को टीडी कालेज चौराहा पर जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह के नेतृत्व मे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। कहा कि सुरेमनपुर में यात्री सुविधाओं की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के हर संघर्ष में छात्रसभा सहभागी बनेगी। रेल राज्यमंत्री पर बलिया का उपहास, वादा खिलाफी व सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आज भारतीय जुमला पार्टी बन गयी है। कमाई के मामले में अग्रणी स्टेशन यात्री सुविधाओं के लिये तरस रहा है और बीजेपी के नेता और मंत्री झूठे बयानबाजी में मशगूल हैं। चेताया कि यदि जल्द ही अनशनकारियों की मांगे नहीं मानी गयी तो आर-पार की लड़ाई होगी। इस मौके पर आशुतोष सिंह, ज्योतिष सिंह, राजू खान, निशान्त सिंह, महबूब अहमद, रवि सिंह, शशान्त शेखर, श्याम प्रताप सिंह, अभिज्ञान पाण्डेय, जयमंगल राय, ज्ञानप्रकाश, गोविन्द कुमार मौर्य, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts