Categories: Crime

तीन शातिर अपराधियों का खुला काला चिट्ठा

शत्रुजीत त्रिपाठी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 03 शातिर अपराधी क्रमशः 1.अशोक वर्मा पुत्र लालबाबू वर्मा, निवासी भैंसही, थाना बनकटा, जनपद देवरिया, 2.गुलाब यादव पुत्र कैलाश यादव, निवासी रामपुर लिटिहां, थाना भाटपाररानी, जनपद देवरिया, 3.वीरू कुमार पुत्र रामचन्द्र प्रसाद, निवासी बढ़या हरदो, थाना मईल, जनपद देवरिया, जो एक शातिर किस्म के अपराधी हैं व दण्डनीय अपराध करने के अभ्यस्त हैं और इनका पर्याप्त आपराधिक इतिहास है। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा इनके अपराध पर रोक लगाने हेतु उपरोक्त तीनों अपराधियों का हिस्ट्रीशीट खोलकर निरंतर निगरानी हेतु सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts