बताया जाता है कि नंदगंज थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ निवासी संदीप यादव अपने पान की दुकान पर बैठकर दुकानदारी कर रहे थे। इसी बीच एक युवक आकर सिगरेट मांगा और पीते हुए जाने लगा। दुकानदार ने युवक को टोककर सिगरेट का पैसा मांगा तो मनबढ़ युवक तकरार करने लगा। बात धीरे-धीरे काफी बढ़ गयी और युवक बिना पैसा दिये ही चला गया। थोड़ी देर बाद उक्त युवक अपने साथियों के साथ फिर दुकान पर धमक गया और दुकानदार को बिना कुछ पूछे लात-घूसों से पीटना शुरु कर दिया। मनबढ़ों के चंगुल से किसी तरह मुक्त होकर दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। दुकानदार ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकामी थाने में लिखित तहरीर दे दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…