Categories: Crime

थोडा सा लापरवाही में एसडीओ बीएसएनएल सात लाख रूपये गवा दिया

Pnn24 न्यूज ग़ाज़ीपुर
मोहम्मद इसराफिल अंसार
थोडा सा लापरवाही में एस डी ओ बीएस एनएल सात लाख रूपये गवा दिया MMनग़ाज़ीपुर ।महुआबाग़ यूबीआई में ड्राफ्ट बनवाने आये एसडीओ की डिग्गी तोड़कर बदमाशों ने सात लाख उड़ाया।लापरवाही में एसडीओ बीएसएनएल ने सात लाख रुपया गवा दिया।

बताया जाता है कि भारत संचार निगम लिमिटेड के सिटी उप मंडल अभियंता अंजनी कुमार सिंह सोमवार की दोपहर भारतीय स्‍टेट बैंक मुख्‍य शाखा से सात लाख रुपये कैश निकालकर अपने बाइक की डिग्गी में रखकर यूनियन बैंक महुआबाग ड्राफ्ट बनवाने के लिए बैंक शाखा कार्यालय के अंदर गये और जमा करने के फार्म लेकर जैसे ही बाहर निकले तो बाइक की डिग्गी टूटी थी और उसमे रखे रुपये गायब मिले। यह देखते ही एसडीओ के होश फाख्‍ता हो गये। इस घटना की लिखित सूचना एसडीओ ने कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह को दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल हमराहियों के साथ भारतीय स्‍टेट बैंक की मुख्‍य शाखा पर पहुंचकर सीसीटीवी के फुटेज का अवलोकन कर जांच कर रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts