Categories: Crime

रात की चौकीदारी युवक की जिन्दगी पर पड़ी भारी,

रविशंकर / गजेंद्र शंकर
रामपुर। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पनवड़िया स्थित एस0एस0 प्लाई फैक्ट्री में चौकीदारी करने वाले रामपाल(40) पुत्र हीरा लाल निवासी चिट्टी रामनगर, रामपुर की फैक्ट्री की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। रामपाल पिछले डेढ़ साल से फैक्ट्री में काम कर रहे हैं परिजनों ने बताया कि कल रात चौकीदारी करने के दौरान किसी वक्त फैक्ट्री की छत से नीचे आ गिरे उस वक्त फैक्ट्री में एक और साथी चौकीदार भी था परन्तु उसकी आँख लगने के कारण वह रामपाल की गुहार नहीं सुन पाया।जिसके चलते रामपाल की मौत हो गई । पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल लाया गया है । मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts