Categories: Crime

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया

मोहित
रामपुर। कैेराना जिले में हो रहे हिंदू समाज के परिवारों के पलायन को लेकर रविवार के दिन सुबह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलामंत्री विशाल रस्तोगी सहित तमाम हिंदू संगठन के लोगों ने लगभग 1 घंटे से ज्यादा बिना कुछ खाए पीए भूख हड़ताल एवं मौन धारण पर धरना प्रदर्शन किया इस मौन धारण प्रदर्शन के द्वारा माननीय राज्यपाल केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को ज्ञापन एवं संदेश दिया कि कैराना जिले में दिन बा दिन हिंदुओं की संख्या जिस प्रकार से घट रही है उससे पूरे भारतवर्ष में लोगों के दिलों पर ठेस पहुंच रही है और प्रशासन द्वारा भी इसके ऊपर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया यह हम सबके लिए बहुत निंदनीय है क्योंकि हिंदुस्तान की पहचान हिंदू सनातन समाज है जब यही समाज दिन पर दिन पलायन होता रहेगा 1 दिन स्थिति यह आएगी कि हिंदुस्तान में हिंदुओं का नाम मिट जाएगा । प्रदर्शन करने वालों में अवधेश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता , जोगेश अरोड़ा कुक्कू ,देवेश गुप्ता , पंकज अग्रवाल ऋषभ ठाकुर ,देवेंद्र सैनी अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts