Categories: Crime

सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी

वाराणसी। सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी। अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार ✨ असलहा, कारतूस, चाकू, मोबाइल बरामद  वाराणसी। नगर के सिगरा थाना व क्राइम ब्रांच की टीम को आज उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब चोरी की योजना बनाते अंतरप्रांतीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि नगर के अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस अद्दो पर भोले भाले लोगो को इनके द्वारा अपना शिकार बनाये जाने की सुचना को ssp वाराणसी के द्वारा गंभीरता से लिए जाने पर co चेतगंज के नेतृत्व में थाना सिगरा की पुलिस और क्राइम ब्रांच को साथ लेकर टीम बनाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। जिस पर सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए न्यू लोको कॉलोनी थाना सिगरा से चोरी की योजना बनाते 7 लोगो को नाजायज असलहा, कारतूस, व चाकू के साथ गिरफ्तार किया। वही अधीकारियों ने बताया कि इन लोगो की गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओ पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts