Categories: Crime

रिफाइनरी की सुरक्षा को लेकर सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में हुआ मॉकड्रिल

मथुरा(रवि पाल)। सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में सोमवार सुबह रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की गयी। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सीओ रिफाइनरी के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों के फ़ोर्स, डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, फायर सर्विस, एक प्लाटून पी ए सी, एंटी सवोटिंग चैकिंग पार्टी आदि के द्वारा समस्त 33 बिंदुओं पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसका निरीक्षण सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह द्वारा मौके पहुँचकर किया गया। व एसओ रिफाइनरी अरविन्द पाठक भी मौजूद रहे।

सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि रिफाइनरी की आंतरिक सुरक्षा को लेकर, रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा उनकी वार्षिक सुरक्षा ड्रिल भी साथ संपन्न हुयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts