Categories: Crime

आखिर पकड़ा गया बरारी का गाँजा व्यापारी

मथुरा(रवि पाल)। थाना रिफाइनरी के गाँव बरारी में लंबे समय से चल रहे गाँजे के अड्डे पे छापामार कार्यवाही करते हुए एसओ रिफाइनरी अरविन्द पाठक ने गाँजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से 800 ग्राम गाँजा बरामद हुआ है।
बता दें की थाना क्षेत्र के गाँव बरारी में राकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरारी लंबे समय से गाँजे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूर्व में कई बार दबिश भी दी थी। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। नवागत एसओ अरविन्द पाठक ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल के साथ ऐसा जाल जाल बिछाया, जिसमें गाँजा तस्कर राकेश फँस गया। पुलिस ने युवक को धर-दबोचा, व मुकदमा पंजीकृत कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts