Categories: Crime

बलिया: रसड़ा के श्रीनाथ सरोवर में डूबा युवक, मौत

अंजनी राय
बलिया। रसड़ा नगर के श्रीनाथ बाबा सरोवर में मंगलवार को पूर्वान्ह स्रान करने के दौरान एक युवक की गहरे पानी में डूबने मौत हो गयी। पुलिस युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के छितौनी गांव निवासी राजेश शर्मा उर्फ अटल (18) पुत्र परमानन्द शर्मा कुछ समय से बीमार चल रहा था। मंगलवार को वह घर से बिना कुछ बताये ही श्रीनाथ बाबा सरोवर में स्नान करने चला गया। इसी बीच वह गहरे पानी में जाकर डुबने लगा। किनारे पर मौजुद लोगों ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts