Categories: Crime

महिला ने लगाया CEO पर गंभीर आरोप,

गाजियाबाद। कुलदीप सक्सेना। आरडीसी स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला मैनेजर से सीईओ ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला के इंकार करने पर उसकी एक माह की सैलरी रोकने के साथ ही उसे नौकरी से भी निकाल दिया। इस संबंध में महिला ने सीईओ के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।

महिला ने बताया कि वह अगस्त 2015 से कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थी। एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन उसे मिलता था। आरोप है कि पिछले महीने सीईओ उसे बहाने से एक फ्लैट में ले गया। वहां जबरन उससे अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। उसे नौकरी से निकाल दिए जाने की धमकी देकर दबाव भी बनाया।अवैध संबंध बनाने से इंकार पर उसे अब नौकरी से निकाल दिया गया है। महिला एक माह के वेतन के लिए कई बार कंपनी के चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसे वेतन देने से इंकार कर दिया गया है। एसएसपी ने सीओ द्वितीय को मामले की जांच सौंपी है। सीओ ने बताया कि जल्द ही कंपनी के सीईओ से पूछताछ की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts