Categories: Crime

व्यवसाइक प्रतिष्ठान की तरह रविवार को बन्द रहती है,कबीरचौरा पुलिस चौकी

वाराणसी। काशी के अतिमहत्वपूण कबीरचौरा में व्यवसाइक प्रतिष्ठान के टाइम खुलती है पुलिस चौकी और रविवार को ताला बन्द रहता है साप्ताहिक अवकाश मनाया जाता है ,ये जानकारी तब हुई जब कल लोहटिया के पास कुछ युबक आपस में भीड़ गये और चाकूबाजी कर खून से लत- पथ युवक शिकायत के लिए जब चौकी पर पहुँचे तो वहाँ ताला बन्द देख कर आसपास के लोगो से जानकारी ली तो पता चला की रविवार को यहाँ अक्सर ताला लगा रहता है।

कमोवेश यही हाल कैण्ट थाना के फुलवरिया चौकी का होता है यहाँ रविवार को पूरी तरह तो नही लेकिन दोपहर को अक्सर ताला लगा मिलता है।वहीँ आस-पास के बच्चो से जो कबीरचौरा चौकी के समीप क्रिकेट खेल रहे थे उनसे पूछा गया तो उन्होंने भी रविवार को चौकी में तालाबन्दी की बात स्वीकार की।अब देखना यह है की वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में यह मामला आने पर इसमें कुछ् सुधार होता है या फिर इन चौकियो की ताला बन्दी जारी रहती है?

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts