Categories: Crime

बाग की रखवाली करना पड़ा जिन्दगी पर भारी -आम के बाग में चौकीदारी कर रहे सोलह वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या की।

रामपुर। रविशंकर / गजेंद्र शंकर। रामपुर थाना बिलासपुर क्षेत्र का मुल्ला खेड़ा निवासी रवि पुत्र डोरी लाल पिछले कुछ दिनों से आम के बाग में चौकीदारी कर रहा था आज हर दिन की तरह अपने साथियों व भाई संदीप के साथ बाग पर चौकीदारी करने गया था अचानक पास के गांव के ही कुछ युवक जबरदस्ती बाग में घुस आए और  आम तोड कर खाने लगे व साथ में ले जाने लगे इस बात पर रवि व उसके साथियों ने इसका विरोध किया विरोध करने के दौरान घुस आए युवकों ने मारपीट व गाली गलौज कर झगड़े पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये और कुछ समय बाद हथियारों से लैस होकर दोबारा बाग की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वापस लौटे।

फायरिंग के दौरान हथियार बंध लोगों में से फायरिंग कर रहे एक युवक की गोली रवि के सीने में जा लगी जिससे रवि की मौके पर मौत हो गई और आरोपी फायरिंग करते हुए बाग से फरार हो गये।रवि के अन्य बचे साथियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । उधर पुलिस ने कातिलों की तलाश जारी कर दी है।अब देखना यह है कि रामपुर में पुलिस को ताक पर रखकर व पुलिस का डर अपने दिल से निकालकर किसी भी घटना को अंजाम देने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं क्या इन अपराधियों पर अंकुश लग पायेगा या दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts