Categories: Crime

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस का अहम ऐलान, राज बब्बर होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

★यूपी चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है।
पीएनएन24। कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम घोषणा करते हुए राज बब्बर को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। राजेश मिश्र को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार शाम घोषणा करते हुए यह भी कहा कि राज्य में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में कोई न कोई सीएम चेहरा जरूर होगा। आलाकमान ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राज बब्बर को नियुक्त कर दिया है,कांग्रेस के के सीनियर नेता जनार्दन द्विवेदी ने मंगलवार को बब्बर को यूपीसीसी का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि राजेश मिश्रा, राजाराम पाल और अमरान मसूद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राज बब्बर के उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य होने के सवाल पर आजाद ने कहा कि बब्बर पैदाइशी रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह तीन बार यूपी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे हैं और इस बार वह उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts