Categories: Crime

हाई टेंशन के तार की चपेट में आने से किसान की मौत।

कौशाम्बी।आफताब फ़ारूकी। करारी थाना क्षेत्र के अर्का चौकी अंतर्गत धनपरा गांव में आज विजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की मौत हो गयी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार पासी पुत्र छेदी लाल पासी(35 वर्ष) आज सुबह 9 बजे अपने खेत में गोबर की खाद डालने के लिए गया था और सर पे लोहे का तसला लिए था जिसमे गोबर की भरा था। खेत के बीच से ही हाई टेंशन लाइन जा रही है, जो काफी नीचे लटकी थी। जैसे ही उसने खाद डालने के लिए सर से तसला उठाया, तसला अचानक तार से चिपक गया और वह करंट लगने से वहीँ पर तड़पने लगा। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे विजली से आजाद करवाया। और जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गयी। करारी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। लेकिन बिजली विभाग अब भी नहीं जागा। तो इस लापरवाही के चलते ना जाने कितनी और जानें जा सकती हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts