Categories: Crime

विधायक पर सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा ने दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर किया हंगामा, सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान फजीहत

संजय/यशपाल
आज़मगढ़। नेताजी मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधान सभा चुनाव करीब है। नेता जी लगातार हिदायत दे रहे हैं लेकिन नेताओं का अहम चरम पर है। समाजवादी पार्टी दुबारा विधानसभा का चुनाव जीत कर सत्ता में आने को बेचैन है। इसी को लेकर पार्टी नेता मंथन में जुटे हैं। लेकिन कलह खुल कर सामने आ जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को आजमगढ़ के सर्किट हाऊस में पार्टी के एमएलसी व आजमगढ़ के प्रभारी अशोक वाजपेई आजमगढ़ के सभी नौ विधायकों, पार्टी के संगठन पदाधिकारियों व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी को लेकर विधायकों के कामों की समीक्षा के साथ आने वाले चुनावों में वोटों की संख्या पर चर्चा होने लगी।
बाहर ही एक बड़े हाल में सपाइयों का हुजूम था। जैसे ही आजमगढ़ के मेंहनगर विधानसभा सीट से विधायक बृजलाल सोनकर मीटिंग से बोलकर बाहर आये तभी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह से किसी बात को लेकर बृजलाल की बहस हो गयी। आरोप है कि एमएलए ने सुनीता सिंह का हाथ पकड़ कर कहे कि आप मेरा विरोध कर रही हैं। आपके पास 60 वोट से ज्यादा नहीं है।
इस के बाद हंगामा हो गया। शोर सुनकर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव किसी तरह आक्रोशित सुनीता सिंह को मनाकर शांत किया। इस दौरान सुनीता सिंह के पक्ष में कुछ देर नारेबाजी भी हुई। बताया जा रह है की सुनीता सिंह का पर्स भी गायब हो गया। जिसमे 21 हज़ार रुपये बताया जा रहा है।
हालांकि मीडियाकर्मियों को जुटते देख जिलाध्यक्ष के निर्देश पर सुनीता सिंह ने कैमरे के सामने मुंह नहीं खोला लेकिन बैठक करने आये अशोक वाजपेयी से अपना पक्ष रखा। दोनों पक्ष कुछ बोलने से बचते रहे। लेकिन कैमरे में हंगामा तो कैद हो ही गया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts