Categories: Crime

घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें बीएलओ।

बहराइच। नूर आलम वारसी। विधानसभा क्षेत्र 287-पयागपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्रीप्रकाश राय ने समस्त बूथ लेबल आफीसर्स (बीएलओ) को निर्देश दिया है कि स्थलीय निरीक्षण कर अपने-अपने क्षेत्र की निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) का सत्यापन कर डिलीट, डबल व शिफ्टेड मतदाताओं को चिन्हित कर प्रपत्र-7 भरकर वीआरसी पयागपुर (तहसील सदर-कैम्पस) में अविलम्ब प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। साथ ही इस आशय का प्रमाण-पत्र भी देंगे कि अब इसके बाद उनके क्षेत्र की वोटर लिस्ट में कोई मृतक, डबल व शिफ्टेड मतदाता शेष नहीं है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पयागपुर श्री राय ने बताया कि पूर्व में दिये गये निर्देशों के बावजूद अब तक वांछित सूचना उपलब्ध न कराये जाने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने सभी सम्बन्धित बीएलओ को सचेत किया है कि वांछित सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी जिसके लिए सम्बन्धित स्वयं उत्तरदायी होंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts