Categories: Crime

नाव में सो रहा नाविक चम्बल नदी में बहा

बाह। नीरज परिहार। चम्बल नदी में उफान आने के बाद सीमावर्ती इलाकों में प्रसासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है।लेकिन इसके बावजूद भी नदी के  रेहा,तासौड,करकौली,क्यौरी, बरेण्डा, बासौनी ,केंजरा आदि घाटों पर अवैध रूप से नावे संचालित है। जिन्है क्षेत्रीय नाविकों द्वारा चलाया जाता है।

चम्बल नदी में भीषण बाढ और उकान के बाद भी इन नावों को नदी किनारे से नही हटाया गया है। मामला थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के चम्बल के बीहड में बसे गॉव रेहा घाट का मंगलवार देर रात्रि का है। जहॉ अवैध रूप से संचालित नाव पर दो नाविक हाकिम और राम ज्ञान निषाद सो रहे थे। तभी चम्बल के तेज बहाव के कारण नाव चम्बल में बहती हुई प्रातः करकौली घाट महिबा मन्दिर पर पहुची जहॉ नाविकों की चीख पुकार सुनकर वहॉ मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोताखोरों को दी गोताखोरों ने नदी में छलाग लगाकर बमुश्किल नाव को नदी किनारे तक लेकर आये और दोनों नाविकों की जान बचायी जा सकी। जबकि प्रशासन द्वारा चम्बल नदी किनारे इलाकों में हाई अलर्ट किया गया है इसके बाबजूद भी कई घाटों पर अवैध रूप से नावे संचालित है।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

16 hours ago