Categories: Crime

राजबब्बर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी हुई और बलशाली- अहमद कमाल “लड्डन”

बलिया। मुहम्मद सुफियान। पुर्व ज़िला पंचायत सदस्य और पुर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अहमद कमाल उर्फ़ लड्डन के आवास पर आज कांग्रेस जनो की एक बैठक हुई। जिसमे ज़िले के विभिन्न क्षेत्रो से आये कांग्रेसजनो ने राजबब्बर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर अहमद कमाल उर्फ़ लड्डन ने बैठक को संबोधित करते हुवे कहा कि राजबब्बर के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से प्रदेश में कांग्रेस और बलशाली होगी एवं प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस का ही होगा।
हमसे बातचीत करते हुवे उन्होंने कहाकि राजबब्बर के नेतृत्व में प्रदेश के कांग्रेस के युवा साथी और अधिक उत्साह से भर जायेगे। राजबब्बर एक झुझारू और स्वच्छ छवि के नेता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हेतु पूर्वांचल को जो प्रतिनिधित्व राजेश मिश्रा के रूप में मिला है वह भी स्वागत योग्य है। राजेश मिश्रा एक प्रखर वक्ता है एवं एक कर्मठ नेता है। वाराणसी संसदीय सीट से सांसद रहते हुवे राजेश मिश्रा ने 26 हज़ार करोड़ का कार्य वाराणसी के लिए करवाया है। आज भी उनके द्वारा पास करवाई गई परियोजनाओं को वाराणसी में पूरा किया जा रहा है जबकि 7 वर्ष गुज़र चुके है। राजेश मिश्रा एक कर्मठ कांग्रेसी है और बेदाग़ छवि के है। जिनकी पूर्वांचल में एक बढ़िया पकड़ समाज के हर वर्ग पर है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts