Categories: Crime

ग़ाज़ियाबाद की खबरे कुलदीप सक्सेना के साथ।

★ कानून के रखवाले ने ही किया  कानून का दुरूपयोग..                                               
●गाजियाबाद।  थाना कविनगर क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-7 में कविनगर के पूर्व थाना प्रभारी रहे संजय भारद्वाज ने युवक को मारी गोली। शराब पीने से मना करने पर हुआ था विवाद, घायल युवक यशोदा में भर्ती। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि भारद्वाज सादा कपड़ों में थे और समझाने के बाद भी लडके ने उनसे बहस करना चालू रखा। एस पी सिटी ने सख्ती से दिए आदेश कहा की तुरंत की जाए आरोपी पुलिस कर्मी पर मामला दर्ज । आदेश के बाद लगी धारा 307  लडके का नाम निखिल पुत्र किशन पाल निवासी रहीसपुर  है। यहाँ समझने वाली बात यह है कि कानून का पाठ पढाने वाले ने ही कानून को अपने हाथ में  ले लिया।
★भूषण स्टील में  हुआ एक और हादसा,  प्रशासन  बेखबर….
                   

●ग़ाज़ियाबाद― लिंक रोड क्षेत्र स्थित भूषण स्टील में मशीन पर काम करते हुए युवक राधे (25) के दोनो हाथ कटे। हालत गम्भीर। कुछ दिन पूर्व हुई थी युवक की शादी। इससे पूर्व भी कई बार ऐसे  खतरनाक हादसे हो चुके हैं लेकिन आज तक कम्पनी प्रशासन ने कान पर जूं तकत नहीँ  रेंगी। क्या इतनी सस्ती जान है मशीन पर काम करने वालों की?
★नरेंद्र कश्यप को मिली ज़मानत :-
●गाजियाबाद।बीएसपी के पूर्व राज्यसभा सांसद नरेद्र कश्यप को इलाहबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली।दहेज हत्या के मामले में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। उनके पुत्र सिद्धार्थ कश्यप ने अपनी पत्नी का किया था मर्डर जिस में नरेंद्र कश्यप को भी खानी पड़ी जेल की हवा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts