Categories: Crime

दबंगों ने जेसीबी लगाकर जबरदस्ती उखाड़ा खडंजा, ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों में काफी आक्रोश।

बलिया। अन्जनी राय। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरनाग बसंतपुर गांव में शुक्रवार को गांव के ही कुछ लोगों ने खड़ंजा मार्ग को जेसीबी मशीन लगा कर उखाड़ दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्राम प्रधान कौशल कुमार यादव गुड्डू ने एसडीएम बिल्थरारोड राधेश्याम पाठक, बीडीओ नगरा व थानाध्यक्ष भीमपुरा से शिकायत की है।

सबदलपुर से बरौली के मध्य नहर पटरी मार्ग से गिरि टोला को जाने वाले खड़ंजा मार्ग को गांव के ही कुछ लोगों ने जबरिया जेसीबी मशीन लगा कर उखाड़ दिया। रास्ते को ध्वस्त करने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए व गांव में अशांति का माहौल बन गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts