Categories: Crime

अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत।

संजय/यशपाल
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह में गुरुवार को मार्ग दुर्घटना मे घायल अधेड़ की शुक्रवार को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। क्षेत्र के दरगाह में रिश्तेदारी से लौट रहे बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता निवासी 40 वर्षीय बालचंद पुत्र जंगलू को डीसीएम ने गुरुवार को टक्कर मार दिया था। इससे व गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल के रेफर करने पर परिजन उनको लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके डीसीएम को कब्जे में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts