Categories: Crime

गम्भीर रूप से झुलसी एक महिला की उपचार के दौरान मौत।

संजय/यशपाल
आजमगढ़। ढिबरी की लगी आग से गम्भीर रूप से झुलसी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासिनी चन्द्रबाला(50) पत्नी हरिराम बुधवार की रात को जलती हुयी डिबरी उसके कपड़ो पर गिर जाने से गम्भीर रूप से झुलस गयी थी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts