Categories: Crime

बारिश से सड़क बदहाल, आवागमन दूभर।

संजय/यशपाल
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र में पहली बारिश ने ही सड़कों की मरम्मत और उनकी बदहाली की पोल खोलकर रख दिया है। जगह-जगह सड़क में बने गड्ढों में जल जमाव हो जाने से आवागमन दुष्कर हो गया है। क्षेत्र में वैसे तो एक दो सड़कों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश सड़के गड्ढे में तब्दील हैं, जो इस समय बारिश के मौसम में परेशानी का सबब बन गई हैं। सबसे विकट स्थिति तो स्थानीय बाजार से सुग्गीचौरी जाने वाले मार्ग की है।

इस मार्ग पर बाजार से सटे ही काफी बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और उसमें बारिश का पानी भर गया है। इससे गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल है। जब भी कोई राहगीर इस मार्ग से गुजरने का प्रयास करता है तो उसके कीचड़ में गिरने की संभावना अधिक रहती है। इतना ही नहीं बाजार से संबंधित अधिकांश गली या संपर्क मार्ग भी बदहाली की भेंट चढ़ गए हैं, जिस पर इस बारिश के मौसम में चलने से लोग गुरेज करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के शुरुआती दौर में जब सड़कों की बदहाली का आलम यह है तो भयंकर बारिश में हाल क्या होगा।ऊ
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts