Categories: Crime

गांव-गांव गिनाये सरकार की उपलब्धियां।

संजय/यशपाल
मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर सछास कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूमकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सछास कार्यकर्ताओं की टोली ने लोगों को जनहित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।
जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में निकले कार्यकर्ताओं ने चकमेंहदी, भलया, सरवां, रस्तीपुर, ब्राह्मणपुरा, रेकवारेडीह, घास बाजार, पठान टोला, भदेसरा, बकवल, डुमरावं आदि गांवों में भ्रमण किया। विकास के नाम पर 2017 में पुन: अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। जनसंपर्क में सतीश यादव, गोविंद, बेचन, दानिश, अभय दूबे, प्रिंस सिंह, अंकित, अभिषेक सिंह, एकलाख अहमद, अजय वर्मा, अरविंद राजभर, अजय यादव आदि थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts