Categories: Crime

अमरीका में बन्दूकधारी ने की 3 पुलिस कर्मी हत्या सहित 4 ज़ख़्मी।

अमरीका के लुसियाना राज्य के बैटन रॉज में एक बंदूक़धारी ने 3 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी और 4 अन्य को घायल कर दिया है। बैटन रॉज वही शहर है, जहां हाल ही में श्वेत पुलिस अधिकारियों ने एक अश्वेत व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के हाथों अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद पूरे अमरीका में विरोध प्रदर्शन हुए थे। यह घटना रविवार को स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 9 बजे घटी, पुलिस ने हमलावर को खोजने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, हमलावर लंबे क़द का एक व्यक्ति था, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पुलिस अधिकारियों की हत्या में एक से अधिक हमलावरों की संभावना को भी नज़र में रखा जा रहा है। हाल ही में अश्वेत युवकों की पुलिस के हाथों हत्याओं का बदला लेने के लिए डैलस में एक अश्वेत व्यक्ति ने 5 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts