Categories: Crime

महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर मारा-मारी। भारी संख्या में महिलाएँ एडमिशन के लिए आयी।

मोहित कुमार/ललित
रामपुर। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर मारा-मारी। भारी संख्या में महिलाएँ एडमिशन के लिए आयी। कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती और आज के युग में महिला भी पुरूषों से बढ़कर शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।एक समय वो था जब लोगों की सोच थी कि लड़कियां केवल घर ग्रहस्ती ही संभाल सकती हैं लेकिन आज उन कुरीतियों और रूड़ीवादी मतों को नकार कर महिलाओं ने शिक्षा, राजनीति, व्यापार व अन्य बहुत से क्षेत्रों में अपना स्थान बना लिया है। इसी जज्बे को कायम रखते हुए सदैव प्रयासरत रहतीं हैं इसी श्रृंखला में आज रामपुर के महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडमिशन के लिए महिंलाओं में अफरा-तफरी का माहौल है।कुछ एडमिशन फॉर्म लेने के लिए जमा हैं तो कुछ एडमिशन कि जानकारी लेने के लिए मौजूद हैं शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की ऐसी जागरूकता का नजारा देखते ही बनता है। किसी ने सही कहा है पड़ेगा इण्डिया तभी तो बढ़ेगा इण्डिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts