Categories: Crime

नहर में मिला एक अज्ञात युवक का शव।

बहराइच। नूर आलम वारसी। पयागपुर-क्षेत्र में बहने वाली सरयू नहर खंड 5 के इटियाथोक कैनाल में एक अज्ञात युवक उम्र लगभग 30 वर्ष की लाश मिलने से क्षेत्र  में सनसनी फैल गई।
बताते चलें कि इलाके में 3 दिनों से चल रही भारी बारिश के कारण इलाके में बहने वाली सरयू नहर  भी लबालब भरी हुई चल रही है। सोमवार शाम पयागपुर थाना क्षेत्र के धमसी डिहवा  गांव के पास कुछ चरवाहों व् राह गीरो ने नहर के ठोकर के पास लाश जैसी कोई चीज फसी हुई देखी ।नजदीक जाने पर आशंका की पुष्टि होने पर खबर जंगल की आग की तरीके से  आस-पास के गावो में फैल गई ।देखते ही देखते उस स्थल पर  भीड़ इकट्ठा हो गई ।लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना पाकर उपनिरीक्षक रामबहादुर यादव मय हमराही घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मृतक युवक के शव को नहर के बाहर निकलवाया । पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय  भेजा जा रहा है ।पुलिस के अनुसार शव के शरीर पर जींस पैंट और नीले रंग की बनियान है और मृतक की जेब सेभाग की पुड़िया और कुछ पैसे भी बरामद हुए है ।बहरहाल थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने स लोग दहसत में है।इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त  नहीं हो पाई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts