Categories: Crime

शहीद सिनोद कुमार का पार्थिव शरीर आजमगढ़ लाया गया, मंदुरी हवाई पट्टी पर मंत्री बलराम यादव ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव गौसपुर में हुआ अंतिम संस्कार।

★(संजय/यशपाल)★
आजमगढ़। नक्सली हमले में शहीद सिनोद कुमार का पार्थिव शरीर आज आजमगढ़ लाया गया। जिले के मंदुरी हवाई पटटी पर वायुसेना का हेलीकाप्टर जैसे ही उतरा वहां पर उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गयी। शव को जिले के पुलिस अधीक्षक ए0के0 साहनी, प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा ने कंधा दिया तथा पुलिस के जवानो ने सलामी दी। मंदुरी हवार्द पट्टी पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीद को श्रद्धान्जली दी। इस दौरान उन्होने कहा कि हमने इस हमले में देश का एक सपूत खो दिया। जिसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
इसके बाद शहीद सिनोद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर निजामाबाद थाने के गौसपुर में लाया गया शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का करून क्रंदन सुनकर सभी की आंखें भर आई। गांव के मुख्य मार्ग पर शहीद के पार्थिव शरीर को दफनाया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, पूर्व सांसद डा0 बलिराम, विधायक आजम बदी आजमी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts