Categories: Crime

यूपी बीजेपी उपाध्यक्ष ने मायावती के लिए कही गंदी बात, BSP सुप्रीमो बोलीं- ये तो फ्रस्टेशन है

लखनऊ। तारिक़ आज़मी। उत्तर प्रदेश के बीजेपी उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने बीएसपी प्रमुख मायवती के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया. बीजेपी नेता ने टिकट बिक्री मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मायावती जिस तरह से मोलभाव कर रही हैं इस तरह एक वेश्या भी अपने पेशे को लेकर नहीं करती। दया शंकर सिंह ने मऊ में यह विवादित बयान दिया।

दरअसल बीएसपी प्रमुख मायावती पर विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बिक्री का लगातार आरोप लग रहे हैं। बीजेपी उपाध्यक्ष ने कहा कि मायावती के टिकट बिक्री के मोलभाव के तंग आकर स्वामी प्रसाद मौर्य, आर के चौधरी और जुगल किशोर जैसे नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। ये नेता कांशीराम के साथ जुड़े थे और इन नेताओं ने साफ आरोप लगाया है कि मायावती टिकट बेच रही हैं।
बीजेपी नेताओं के आरोपों पर मायावती ने बयान दिया है। मायावती ने कहा कि बीजेपी नेता यूपी में पार्टी की पकड़ ढीली होने से बौखला गए हैं। इस तरह का बयान हताशा का परिचय है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts