Categories: Crime

करेंट की चपेट में आने से दो झुलसे।

जौनपुर। रविन्द्र दुबे। करेंट की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। जिनका उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।;खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी प्रमोद (30) मंगलवार की देर शाम घर के समीप खम्भे से लटक रहे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलस गया। उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया।

वहीँ एक अन्य घटना में जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव में बुधवार को हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से जगवंती देवी (65) झुलस गई जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts