Categories: Crime

अमिलो गाँव के खाता संचालन पर रोक।

आजमगढ़(संजय/यशपाल)। जनपद की सबसे बडी ग्राम अमिलो के मुबारकपुर नगर पालिका में शामिल होने की घोषणा के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत अमिलो के खाते पर रोक लगा दी गई है। उधर खाते पर रोक लगते ही नपा प्रशासन ने बुधवार को अमिलो में जगह-जगह सफाई करवाई।

ग्राम पंचायत अमिलो को मुबारकपुर नगर पालिका में शामिल होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने 18 जुलाई को खंड विकास अधिकारी सठियाव, सहायक अधिकारी (पंचायत) को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत अमिलो के खाते पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते हुए सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया है। उधर नगा पालिक मुबारकपुर के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश के निर्देश पर सफाई कर्मियों को लेकर सफाई नायक ने अमिलो बाजार सहित अन्य मुहल्लों में सफाई कराई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों का आदेश मिलने पर अमिलो में सफाई कार्य शुरू कराया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts