Categories: Crime

अराजक तत्वों ने फूँकी मिठाई की दुकान।

आजमगढ़(संजय/यशपाल)। जीयनपुर स्थानीय कोतवाली खतीबपुर मोड़ पर स्थित एक मिठाई की दुकान को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। स्थानीय निवासी रामसूरत गोंड गांव के मोड़ पर मिठाई की दुकान करता है। मंगलवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया।

रात में किसी समय अराजकतत्वों ने दुकान को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। मौके पर मिली पेट्रोल की खाली बोतल देख लोगों ने दुकान में आग लग जाने की आशंका जाहिर की। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts