Categories: Crime

चोरी के सामान के साथ चार लोग गिरफ्तार।

मऊ (संजय/यशपाल)। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चोरी के सामान के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया। गत दिनों सहादतपुरा स्थित एक माल में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए ;पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व सीओ सीटी पंकज कुमार सिंह को घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सीटी के निर्देशन में सारहू चौकी प्रभारी अनंगपाल राठी, उप निरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय अपने हमराहियों के साथ मुखबिर से सूचना मिलते ही रेलवे ग्राउंड के पास घेराबंदी कर दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बख्तावरगंज निवासी रजनीश, शुभम तिवारी, अरुण पांडेय तथा आजमगढ़ जनपद के सिधारी निवासी सोनू गोंड़ को नगदी सहित चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts