Categories: Crime

नवजात का शव मिला नाले में , क्षेत्र में सनसनी।

(संजय/यशपाल)
मऊ। नगर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे के पास स्थित एक नाले में बुधवार की सुबह नवजात शिशु का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया तथा जांच में जुट गई।
रविवार की सुबह लघुशंका करने गए लोग नाले में एक नवजात शिशु का शव उतराया देख भौंचक रह गए। इसके बाद उन्होंने नाले में बच्चे का शव होने की बात कहकर चिल्लाने लगे। बच्चे का शव नाले में पड़े होने की जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने उक्त शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने नाले से शव निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके बाद वह जांच में जुट गए। मौके पर जुटी भीड़ का कहना है कि नवजात कन्या शिशु का शव नाले में एक-दो दिन पूर्व का फेंका हुआ लग रहा था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts